देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोती लाल नेहरु जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने पं. मोतीलाल नेहरू का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में मोतीलाल नेहरू ही एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी शानोशौकत भरी जिंदगी को ताक पर रखकर देश के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता थे।

डॉ. कपूर ने कहा- मोतीलाल नेहरू सन् 1919 और 1920 में दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने सन् 1923 में देशबंधु चितरंजन दास के साथ मिलकर स्वराज पार्टी का गठन किया। फिर सेन्ट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली पहुंचकर विपक्ष के नेता बने। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भारतीय लोगों के पक्ष में इंडिपेंडेट अखबार भी चलाया। वे भारत की आजादी की लड़ाई के लिए कई बार जेल भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *