देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। उनका निधन शुक्रवार देहरादून में हुआ, वह दून अस्‍पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। 

कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा- उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। उनका निधन समस्त भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

चंपावत के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- श्री कैलाश गहतोड़ी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन की पीड़ादायक खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।