देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त व सहभागी बनाने का संकल्प लें।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज देश में 2.5 लाख से अधिक पंचायतें हैं। लोकतंत्र की आधारशिला, हमारी पंचायतें ‘सुशासन’ का सशक्त माध्यम बनी हैं। नये भारत की नई ग्राम पंचायतें, आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन रही हैं। प्रत्येक गाँव तेज़ी से विकास करते हुए समृद्ध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत मूल रूप से गांव में बसता है। गांव की प्रगति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता और पंचायती राज के बिना गांव प्रगति नहीं कर सकते। पंचायती राज संस्थाएं, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं और राष्ट्र की प्रगति में अभूतपूर्व भूमिका निभाती हैं।

डॉ. कपूर ने कहा- स्वशासन से सुशासन की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने के अधिष्ठान पंचायतों को सशक्त, समृद्ध और स्वावलम्बी बनाने के संकल्प दिवस अर्थात ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर देश की पंचायती राज व्यवस्था के जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *