देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पर्यावरण मित्र महिलाओ को संयुक्त नागरिक संगठन ने किया सम्मानित। दून के शहंशाही आश्रम क्षेत्र मे अपनी घरेलू जिम्मेदारियो को निभाते हुए सुबह-शाम पॉलिथीन आदि कूड़े को एकत्रित करने मे अपना पसीना बहाने वाली मातृशक्ति ने अपनी जिजीविषा के बल पर बिना सरकारी सहायता के श्रमदान करने की जैसे कसम खायी हुई है।

क्षेत्र में क्लीन एंड ग्रीन दून संस्था से जुडी महिलाओं का आज संगठन के जसबीर सिंह रिनोत्रा, विशंभरनाथ बजाज, ब्रिगेडियर केजीबहल ने अभिनंदन करते हुए तथा शाल उड़ाकर पुष्प मालाओ के साथ इनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे स्थानीय जरूरतमंद श्रमिक महिला अनीता देवी को आत्म आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भी जसबीर सिंह रिनोत्रा द्वारा उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान श्रम के महत्व पर भी वकताओ ने विचार व्यक्त किये।

सम्मानित होने वाली महिलाओ मे भारती देवी, ममता, संजु देवी, मीनू, आदि थी। यहां चौधरी ओमवीर सिंह, विनोद नौटियाल, सुशील त्यागी सहित उदय सिंह भंडारी, मंगला देवी, पूजा गोदियाल, अर्चना देवी,पूजा मेहरा, रोहन कपूर, रीता देवी आदि शामिल थे।