देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने आम जनता के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश की है। वे जनसेवा से जुड़े कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्र में कोई भी समस्या होने पर वे तुरन्त मदद को पहुंच जाते हैं।

जनसेवी अजय सोनकर ने समाजसेवा के कार्यों के चलते क्षेत्र की जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं क्षेत्रवासियों को भी उनसे गहरा लगाव है। वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं एवं उनका दुख-दर्द बांटते हुए नजर आ रहे हैं, क्षेत्रवासी अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या के निवारण के लिए पूर्व पार्षद अजय सोनकर से ही सलाह व मदद मांगते हैं।

जनसेवी अजय सोनकर पीड़ित जनता के बड़े मददगार के रूप में सामने आये हैं, वे आज आम जनता के सच्चे हितैषी के तौर पर पहचाने जाते हैं। वहीं वे आमजन की समस्याओं के निवारण का अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कभी क्षेत्र के किसी अन्य नेता ने उनकी सुध नहीं ली, वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर आगे बढ़कर क्षेत्रवासियों की मदद करते हैं। आमजन की आवाज बन चुके अजय सोनकर की बढ़ती लोकप्रियता देख विरोधियों की परेशानी भी बढ़ चुकी है। विरोधी अब उनके बढ़ते कदमों को रोकने के लिए पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं।

वहीं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अजय सोनकर को क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। घोंचू भाई को मिल रहे अपार जनसमर्थन का पूरा फायदा उन्हें आगामी नगर निकाय चुनाव में मिल सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर का कहना है कि यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दिया तो वे अवश्य चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से जीत दर्ज करायेंगे।