देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर अपने क्षेत्र में भाजपा संगठन की मजबूती के लिए प्रयासों में जुटे हुए हैं, इसके लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर जब से बीजेपी में शामिल हुए हैं, तभी से वे पार्टी में नई जान फूंकने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। यही नहीं अजय सोनकर जगह-जगह पार्टी और बीजेपी सरकार की उप्लब्धियाँ बताकर संगठन के हित में प्रचार करते दिखाई देते हैं।

अजय सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने ना र्सिफ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में विकास के पहिए को गति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवँ प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में देश तेजी से आगे बढ़ा है, ऐसा बीते कईं सालों में नहीं हुआ था। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में भविष्य में भी देश व प्रदेश में विकास की रफ़्तार और तेज बढ़ेगी और आगामी सभी चुनावों में बीजेपी की जीत का परचम लहराएगा।