देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर प्रशंसा की है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि उत्तराखंड के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर प्रदेश के हित में कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार उत्तराखंड की जनता के हितों के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने भी भरोसा दिलाते हुए अक्सर दोहराया है कि वह राज्य निर्माण की धुरी महिलाओं, युवाओं एवं आम जनता के हितों पर आंच नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार जिस लगन के साथ प्रदेश की जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है उसके लिए वे मुख्यमंत्री धामी का हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश हित में किये जा रहे सराहनीय कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है।

अजय सोनकर ने कहा कि प्रदेश में अपनी सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की बदौलत मुख्यमंत्री धामी ने न सिर्फ विरोधियों की बोलती बंद की है बल्कि राज्य की दशा सुधारने का कार्य भी किया हैं। सीएम धामी के कार्य एवं उनका व्यक्तित्व वाकई काबिल-ए-तारीफ है।