देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अमरदेई शाह की जीत पर हर्ष जताया है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि उत्तराखंड की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यों पर लगातार मुहर लगा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में भी जनता ने भाजपा को एक तरफा जीत दिलाई।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में मिली जीत से प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के विकास कार्यों से उत्साहित है। मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार उत्तराखंड के हित में कार्य कर रही है। धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।